फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन संबंधित वित्त विधेयक लें वापस : योगेंद्र शर्मा

Tue, 11 Nov 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की ब्लॉक घरौंडा की बैठक हर्बल पार्क में हुई। सतनाम सिंह ने सामाजिक मुद्दों पर सुझाव दिए। योगेंद्र शर्मा ने कहा कि संघ के पेंशन संबंधित वित्त विधेयक 2025 को तुरंत वापस लिया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि देश के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, निगम, मान्यता प्राप्त संस्थाओं के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन 22 और 23 फरवरी 2026 को सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में होगा। पेंशन वित्त विधेयक के विरोध में 17 दिसंबर को देश के सभी राज्यों में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। जोगीराम, जोत सिंह संधू और ईषम सिंह ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए सदस्यता बढ़ाने, साथियों के लंबित काम लिखित में लाने, उनका हल करवाने बारे चर्चा की गई। ईश्वर सिंह धीमान, चंद्र भान, तेजबीर सिंह, बलराज सिंह, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें