वॉयस ऑफ इंडिया द म्यूज़िक पीपल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला तबला वादक रिम्पा सिवा को सम
करनाल। वॉयस ऑफ इंडिया द म्यूजिक पीपल की ओर से शहर के एक निजी होटल में सोमवार को शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें अंतरराष्ट्रीय महिला तबला वादक रिम्पा सिवा की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्हें पंडित जसराज सम्मान से अलंकृत किया गया। उनके साथ सारंगी पर उस्ताद अकरम हुसैन ने संगत की। इसमें मुख्य अतिथि महापौर रेनू बाला गुप्ता जबकि विशिष्ट अतिथि आईएएस विवेक आत्रेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नवचेतना मंच के अध्यक्ष एसपी चौहान ने कहा कि यह आयोजन अंबाला निवासी तबला वादक प्रोफेसर ज्ञान चौरसिया की स्मृति में आयोजित हुआ। प्रो. ज्ञान चौरसिया को मृत्योपरांत पंडित जसराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव और रेडियो ब्रॉडकास्टर महेश शर्मा ने किया। रिम्पा को भारत के राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। ब्यूरो