फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निरीक्षण के बाद भी नहीं बदली व्यवस्था, निजी वैन की लगी रही कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाल संरक्षण आयोग और शिक्षा विभाग का कान्वेंट स्कूल को नोटिस
विज्ञापन


- गरीब परिवारों के बच्चों संग किया जा रहा था भेदभाव, वाहनों में सीमा से ज्यादा बच्चे बैठाते पकड़े थे

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेंट थेरेसा कान्वेंट स्कूल में राज्य बाल संरक्षण आयोग के निरीक्षण के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं दिखा। जिन अव्यवस्थाओं के कारण आयोग की सदस्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्ती के आदेश दिए थे, वही अव्यवस्थाएं अगले दिन मंगलवार को भी देखने को मिलीं। छुट्टी के समय स्कूल के बाहर निजी वैन की कतार लगी थी, इन्हीं में क्षमता से ज्यादा विद्यार्थियों को सफर करते पाया गया था।

मंगलवार को छुट्टी के समय प्रवेश द्वार पर अभिभावकों की भीड़ देखी गई। किसी भी अभिभावक को अंदर नहीं आने दिया गया। ऐसे में धूप में खड़े अभिभावक अपने बच्चों का इंतजार करते दिखाई दिए। इधर, राज्य बाल संरक्षण आयोग और जिला शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल को नोटिस भी दिया गया है, जिसका स्कूल प्रबंधन को एक सप्ताह में जवाब देना होगा। उधर, स्कूल प्रबंधन मामले पर चुप्पी साधे हुए है। न तो प्रबंधन किसी से मुलाकात कर रहा है और न ही प्रिंसिपल फोन उठा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम ने निरीक्षण किया था। आयोग की सदस्य मीना कुमारी के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान पाया गया था कि स्कूल प्रशासन द्वारा गरीब बच्चों व अच्छे परिवारों के बच्चों में सामाजिक भेदभाव किया जा रहा है।
सामाजिक भेदभाव में गरीब परिवारों के लगभग 200 बच्चे अलग से सभागार की बेसमेंट में पढ़ते हुए पाए गए जो कि बच्चों के समानता के अधिकारों का उल्लंघन है। इसके अलावा स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों के आने-जाने के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। अभिभावकों की ओर से बच्चों के आने-जाने के लिए जो निजी वाहन लगाए गए हैं वो हिदायतों के अनुसार नहीं पाए गए, अधिकतर वाहन ओवरलोड यानी क्षमता से ज्यादा बच्चे सवार मिले।
विज्ञापन


स्कूल के पास नहीं मिला कोई रिकॉर्ड
आयोग की सदस्य ने बताया कि बच्चे निजी वाहनों से स्कूल आते हैं। उन सभी बच्चों के ऑटो चालक का नाम, ड्राइविंग लाइसेंस, फोन नंबर, गाड़ी का नंबर, ड्राइवर का पुलिस सत्यापन रिपोर्ट, ऑटो में आने वाले बच्चों की संख्या सहित संबंधित रिकाॅर्ड भी स्कूल के पास नहीं था, ऐसा रिकाॅर्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल के अंदर चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन, दुर्घटना हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति व बाल अधिकार संरक्षण आयोग इत्यादि के नंबर भी प्रदर्शित नहीं मिले। निरीक्षण के दौरान बच्चे स्कूल प्रांगण में धूप में खेलते हुए पाए गए थे। जबकि शिक्षा विभाग की ओर से गर्मी के मौसम में बच्चों को धूप में न खेलने बारे सभी स्कूलों को आदेश जारी किए गए हैं।


सेंट थेरेसा कान्वेंट स्कूल में जांच के दौरान कई खामियां पाई गई थी। इन्हें सुधार के लिए नोटिस दिया गया है। साथ ही जवाब भी मांगा गया है।
- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें