फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अभ्यास की कमी से पिछड़ गए तैराक...नहीं मिला पदक

Wed, 16 Jul 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप-2025 में जिले के तैराकों का प्रदर्शन खराब रहा। तैराक एक भी पदक नही जीत पाए। इस प्रतियोगिता का आयोजन बहादुरगढ़ में 50 मीटर के ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल में किया गया था। प्रतियोगिता में राज्यभर से करीब 1200 तैराकों ने भाग लिया था। इसमें करनाल से 40 तैराक शामिल हुए थे। जिले के तैराकों का कहना है कि यहां बने ऑल वैदर स्विमिंग पूल में अभ्यास के लिए मौका नहीं मिलने से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा। खिलाड़ियों का कहना है कि शहर के सेक्टर-32 में बने इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिले के पदक विजेताओं को भी अभ्यास करने का मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन

करनाल में स्मार्ट सिटी परियोजना से सेक्टर-32 में करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस खेल परिसर को जिला प्रशासन की ओर से निजी संचालकों को सौंप दिया गया है। तैराक अक्षित चहल का कहना है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से भी अभ्यास के लिए 28 से 30 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं, जो गलत है। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, स्क्वैश, टेनिस, जिम के साथ-साथ ऑल वेदर स्वीमिंग पूल भी बनाया गया है। जिला प्रशासन व खेल विभाग ने तैराकों से वादा किया था कि उनको ऑल वैदर स्वीमिंग पूल अभ्यास के लिए मिलेगा।
राष्ट्रीय पदक विजेता उन्नति के अनुसार प्रशासन ने कहा था कि इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आधुनिक सुविधाओं से न सिर्फ जिले के खिलाड़ी लाभान्वित होंगे बल्कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी जिले में एक मंच तैयार होगा। उपायुक्त ने भी पूल के अभ्यास के लिए प्रयोग किए जाने के बारे में कहा था।
विज्ञापन


अभ्यास के लिए मांगी अनुमति
आगामी महीनों में हरियाणा स्कूल गेम, सीबीएसई जोनल नेशनल तैराकी प्रतियोगिताएं, खेल महाकुंभ प्रतियोगिताएं आयोजित होनी हैं। इन प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए खिलाड़ियों को उपयुक्त माहौल और सुविधाओं की आवश्यकता है। बरसात के मौसम में खुले पूलों में अभ्यास करना संभव नहीं होता। कुछ ही महीनों में जिले के अधिकांश स्विमिंग पूल बंद हो जाते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को अभ्यास की कमी खलती है। तैराकों ने ओलंपिक साइज ऑल वेदर 50 मीटर स्विमिंग पूल में नियमित अभ्यास की अनुमति दिए जाने की प्रशासन से अपील की है।
-
अभ्यास के लिए निशुल्क सुविधा दी जाए

जिले में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से पहले खिलाड़ियों को सब्जबाग दिखाए गए। जैसे ही यह बनकर तैयार हुआ तो इसे निजी संचालकों को सौंप दिया गया। जिला प्रशासन से खिलाड़ियों और अभिभावकों ने गुहार लगाई है कि उनके अभ्यास के लिए निशुल्क सुविधा दी जाए। कर्ण स्टेडियम में बैडमिंटन के छह नए कोर्ट बनने की वर्ष 2018 में घोषणा हुई थी जो अभी तक अधर में लटकी है। - राकेश पांडेय, खेल उपनिदेशक एवं जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें