111...श्रीमद्भागवत गीता का लोकापर्ण करते गीता मनीषी व जीओ गीता के संस्थापक स्वामी ज्ञानानंद महा
इंद्री। जीओ गीता के संस्थापक स्वामी ज्ञानानंद महाराज के कुरुक्षेत्र स्थित आश्रम गीता संस्थानम में शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में कार्यरत प्रो़ डॉ. मीरा, डॉ. गुलाब सिंह एवं प्रो़ सुमित गोयल की ओर से संपादित पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता : एक बहुआयामी वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विमोचन हुआ। इस मौके पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद रहे। इस पुस्तक के मुख्य संपादक शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी के प्राचार्य प्रो़ डॉ. महेंद्र सिंह बागी हैं। पुस्तक में भारत के विभिन्न राज्यों के महाविद्यालयों में कार्यरत 25 अध्यापकों की ओर से लिखे गए गीता आधारित शोध कार्यों को प्रकाशित किया गया है। संवाद