नीलोखेड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर राजकीय महाविद्यालय तरावड़ी में रोजगार सेल की ओर से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर उद्यमिता पखवाड़े की शुरुआत प्राचार्य चमन लाल के नेतृत्व में की गई। इसके अंतर्गत बच्चों और स्टाफ को चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय, हिसार की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार कौशल, आर्थिक विकास तथा उद्यमी विचारों, उत्पादों को विकसित करके नवाचार को बढ़ावा देना है। प्राचार्य चमन लाल ने कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए उद्यमिता महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के बाद उद्यमिता विषय पर रेडियो सिटी करनाल के प्रोग्राम निर्देशक आरजे रॉकी और राजकीय महाविद्यालय करनाल की सहायक प्राध्यापिका डॉ़ महिमा राणा की ओर से व्याख्यान दिए गए। संवाद