फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का शक, रुकवाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। रेलवे स्टेशन पर काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है। यहां निर्माणाधीन शौचालय में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही थी। जिस पर नगरपालिका अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता ने रेलवे अधिकारियों से बात कर फिलहाल कार्य रुकवा दिया है। रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य काफी चर्चा में हैं। लोगों का कहना है कि यहां निर्माण कार्य में लगाई गई सामग्री की गुणवत्ता में लापरवाही बरती जा रही है। दो दिन पहले से स्टेशन पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर शनिवार को शहर की सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने विधायक हरविंदर कल्याण से शिकायत की।
बाद में शहर के लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता से भी शिकायत की। अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता पार्षदों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे ओर शौचालय में लगाई जा सामग्री की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री होने का अंदेशा है। वहीं, शौचालय में भी घटिया सामग्री लगाई जा रही है। रेलवे के संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई है। उन्होंने कार्य को बंद करवा दिया है और मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया है।

- हैप्पी लक गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका, घरौंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें