माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले में गेहूं की खरीद अब एक लाख क्विंटल रोजाना से भी नीचे आ गई है। अभी गेहूं की खरीद जारी है, लेकिन अब मंडियों में लाइनें खत्म हो चुकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि एक सप्ताह में अधिकतर खरीद का कार्य पूरा हो जाएगा। गेहूं उठान में तेजी तो आई है लेकिन शनिवार की शाम तक भी मंडियों में 2566820 क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। जबकि मौसम विभाग ने 23 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में बादलवाई और बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। 23 अप्रैल को बादलवाई रह सकती है, कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है लेकिन 24 अप्रैल को भी बादलों की आवाजाही रह सकती है लेकिन 25 से 28 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहेगा और तापमान बढ़ेगा। इधर, जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में शनिवार को 93330 क्विंटल की खरीद की गई। जिससे अब तक की कुल खरीद 6951210 क्विंटल पहुंच गई है। जिसमें अभी तक 4384390 क्विंटल की लिफ्टिंग हुई है। शेष 2566820 क्विंटल गेहूं मंडियों में पड़ा है। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग ने 2987980 क्विंटल खरीद की, जिसमें से अभी 1893870 क्विंटल की लिफ्टिंग कराई है, 1094160 क्विंटल मंडियों में है। हैफेड ने कुल 3540600 क्विंटल खरीद में से 2263220 क्विंटल की लिफ्टिंग की, 1277380 क्विंटल शेष है, जबकि एचडब्ल्यूसी ने कुल 422630 क्विंटल खरीद की, जिसमें से 227300 क्विंटल की लिफ्टिंग करा दी है, 195330 क्विंटल मंडियों में पड़ा है। कुल मिलाकर अभी भी करोड़ो रुपये का गेहूं मंडियों में है। गेहूं खरीद 15 मई तक चलेगी।
खुले में पड़ा करीब 3.15 लाख क्विंटल गेहूं, उठान की मांग
निसिंग। भारतीय जनता पार्टी नीलोखेड़ी हल्के से विधायक धर्मपाल गोंदर ने अनाज मंडी निसिंग में गेहूं का बेहतर उठान न होने के चलते मंडी का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान उठान को लेकर ई ब्लॉक में अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान रतन लाल गोयल की दुकान पर पहुंचे। यहां व्यापार मंडल के प्रधान, एजेंसियों के अधिकारी, ठेकेदार व आढ़तियों के साथ बैठक कर बेहतर उठान पर बातचीत की।
विधायक ने बेहतर सुझाव मांगे तो इसमें बताया कि अनाज मंडी के सभी ब्लॉकों में बने पांच शैडो के नीचे जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के दो लाख के करीब कट्टों को कुछ समय के लिए लगाए जाने के लिए बातचीत की गई। जिससे मंडी से जल्द उठान करने के बाद शैडों के नीचे गेहूं लगने पर किसानों को मंडी में फसल पहुंचाने के बाद अधिक दिनों का इंतजार न कर उन्हें समय से उनकी फसल के दाम मुहैया हो सके। अनाज मंडी एसोसिएशन ने विधायक को दो लाख कट्टो का शैडो के नीचे भंडारण करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। क्योंकि विभाग के पास अपना ने गोदाम है नहीं अपना कोई उचित स्थान। उसके पश्चात विधायक से मंडी गेट पर एक सड़क होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। दोनों एजेंसियों का शैड्डो व खुले आसमान के तले फडो पर पड़ा तीन लाख 14 हजार 959 हजार क्विंटल गेहूं यह बड़े-बड़े चट्टे लगे पड़े हैं। इस अवसर पर मंडी में मंडी एसोसिएशन प्रधान रतन लाल गोयल, व्यापार मंडल प्रधान कर्ण सिंह नम्बरदार, दोनों एजेंसियों के अधिकारी, ट्रांसपोर्ट ठेकेदार, मार्केट कमेटी कर्मचारी, वेद पाल त्यागी, धर्मपाल सिंगला, नरेंद्र नंबरदार, सरपंच अनिल, बलबीर राणा गोंदर, हजूर सिंह चकदा, लाडी सरदार, सरपंच मल्ली व अन्य आढ़ती मौजूद रहे।