फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुख्यालय गई टी-फ्लाईओवर की सर्वे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब 7 जुलाई को खुलेगा टेंडर, एजेंसियों की सर्वे रिपोर्ट आने पर बढ़ी तिथि आगे
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बनने वाले टी-फ्लाईओवर के निर्माण में समय ज्यादा लगने की सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। ऐसे में सातवीं बार खुलने वाले टेंडर की तिथि भी आगे बढ़ गई है। अब ये टेंडर सात जुलाई को खुलेगा। क्योंकि सर्वे की रिपोर्ट पर मुख्यालय की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद ही इसकी समय सीमा में इजाफा किया जा सकता है।

टी-फ्लाईओवर के निर्माण में प्रशासन की ओर से डेढ़ वर्ष का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन चार निर्माण एजेंसियों की ओर से किए गए सर्वे में तीन साल में काम पूरा होने की संभावना जताई है। इसकी वजह है कि जिस मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण होना है, वहां शहर का मुख्य बाजार है। यातायात का दबाव भी ज्यादा है। ऐसे में निर्माण कार्य की गति धीमी ही रहेगी। जिसे अलग-अलग फेज में पूरा करने के लिए तीन वर्ष की जरूरत है।
विज्ञापन


इधर, इस बार जिला प्रशासन प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के मूड में हैं, इसलिए टेंडर खुलने से पहले निर्माण कार्य को लेकर एचएसवीपी कार्यालय में एक्सईएन धर्मबीर मेहला की अध्यक्षता में एजेंसियों के साथ एडवांस में बैठक की गई थी। ताकि निर्माण कार्य में या प्रोजेक्ट में एजेंसियों को आने वाली समस्याएं और जरूरतों पर चर्चा की जा सके। गत सप्ताह हुई इस बैठक में एजेंसियों ने अपने-अपने सर्वे की रिपोर्ट पेश की। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान क्या परेशानियां आ सकती हैं, इसे भी अधिकारियों के सामने रखा।



छह बार नहीं आई कोई एजेंसी आगे

अब तक छह बार प्रोजेक्ट का टेंडर लग चुका है लेकिन हर बार समय सीमा और बजट कम होने के कारण निर्माण के लिए कोई भी एजेंसी आगे नहीं आई। ऐसे में प्रशासन की ओर से इस बार एडवांस में ही बैठक करके निर्माण एजेंसियों की समस्या को जाना, ताकि उनकी मांगों पर गौर करते हुए समय रहते पूरा किया जा सके और टेंडर खुलने के समय कोई परेशानी न आए। शहर की ये 127 करोड़ रुपये की परियोजना पिछले ढाई साल से अटकी है। एचएसवीपी मुख्यालय ने इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए टेंडर लगा दिया है।
विज्ञापन




यह है टी-फ्लाईओवर

टी-फ्लाईओवर परियोजना का डिजाइन करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बनाया है। नई डिजाइन में फ्लाईओवर हरियाणा नर्सिंग होम शुरू होकर रेलवे रोड पर चर्च के पास तक जाएगा। बीच में टी-प्वॉइंट कमेटी चौक से कर्ण पार्क यानी बस स्टैंड तक दिया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 127 करोड़ रुपये प्रस्तावित की। जिसमें 111 करोड़ रुपये का सिविल वर्क है जबकि अन्य राशि बिजली और पानी की लाइनों को शिफ्ट करने में खर्च होगी। नौ मीटर चौड़े फ्लाईओवर पर वाहनों के लिए दो लेन होंगी। मार्ग पर पहले से ही मौजूद डिवाइडर पर इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के अनुसार साढ़े पांच मीटर ऊंचे सेतुबंध लगाए जाएंगे। सिंगल पिलर फ्लाईओवर करीब 2.5 किलोमीटर लंबा और 1.5 किलोमीटर की विशेष लेन बस स्टैंड तक होगी। इसके बनने से रेलवे रोड के वर्तमान स्वरूप में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें