फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निष्क्रिय पीएनजी कनेक्शनों का सर्वे शुरू, हेल्पलाइन नंबर जारी

Thu, 02 Apr 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर की 41 कॉलोनियों और सेक्टरों में पीएनजी पाइपलाइन है। जहां लाइनें हैं वहां एलपीजी वालों को पीएनजी का कनेक्शन लेना होगा। आईजीएल ने भी जिला प्रशासन को करीब 10 हजार ऐसे घरों की सूची जारी की है जिनके घरों पर पीएनजी के मीटर तक लगाए गए हैं। हालांकि उन्होंने पीएनजी कनेक्शन को चालू नहीं किया। ऐसे लोगों को अब जिला प्रशासन जागरूक करने का काम कर रहा है। सर्वे शुरू हो गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने लोगों की सहूलियत के लिए जिला स्तर से लेकर मुख्यालय तक कंट्रोल रूप बनाए हैं। इनके हेल्पलाइन नंबर तक जारी किए हैं। पीएनजी के लिए ऑनलाइन लिंक और ग्राहक सेवा नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले के लिए 0184-2285963 व चंडीगढ़ मुख्यालय के लिए 1800-180-2087 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उपभोक्ता इन नंबरों पर संपर्क कर गैस सिलिंडर से संबंधित परेशानी साझा करने के साथ जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें