फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष की आवाज दबाना तानाशाही सोच : गाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष पराग गाबा ने एआई इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाना तानाशाही सोच का परिचायक है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दे उठाना विपक्ष का अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने मांग की कि उदय भानु को तुरंत रिहा किया जाए। वहीं अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील पर भी गाबा ने कड़ा विरोध जताया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें