फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Wed, 25 Feb 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नीलोखेड़ी। जीटी रोड पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 85 वर्षीय हैफेड कॉलोनी निवासी बुजुर्ग ओमपती की मौत हो गई।

परिजन के अनुसार ओमपती सोमवार सुबह करीब 7 बजे रोजाना की तरह सैर के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें जीटी रोड पर हादसे की जानकारी मिली। बेटे शमशेर सिंह और मोमन राम ने बताया कि परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान की। जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें