फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धरी रह गईं समर्थकों की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्यकर्ताओं की उम्मीदें नहीं हो सकी पूरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विधायकों और उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि जिले से कम से कम दो मंत्री बनाए जा सकते हैं लेकिन पंचकूला में हुए शपथ ग्रहण समारोह में ये उम्मीदें पूरी नहीं हो सकी। लगातार 10 सालों तक मुख्यमंत्री देने वाले जिलों को हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में कोई जगह नहीं मिली है। जिससे समर्थकों की तैयारी धरी रह गई हैं। अब लोगों की निगाहें विधान सभा अध्यक्ष के पद पर टिकी हैं, शायद जिले को ये पद मिल जाए।
वर्ष 2014 से जब करनाल सीट से मनोहर लाल चुनाव जीते तो इसके बाद वह हरियाणा के मुख्यमंत्री बन गए। इसके बाद लगातार करनाल को सीएम सिटी का तमगा हासिल रहा। मनोहर लाल ने जब मुख्यमंत्री का पद छोड़ा तो नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बन गए, वह भी उप चुनाव लड़कर करनाल से ही विधायक बने। 2019 के चुनाव में करनाल जिले की सिर्फ तीन सीटें भाजपा के पास थी, एक पर निर्दलीय और दूसरी पर कांग्रेस का विधायक बना था लेकिन इस बार जिले की सभी पांचों सीटें भाजपा की झोली में आई हैं। इसलिए ये उम्मीद भी बढ़ी थी कि लगातार जिस सीट का विधायक मुख्यमंत्री रहा है, उस सीट पर या उस जिले में कम से कम एक या दो मंत्री तो दिए ही जाएंगे। इसमें घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, जिन्होंने लगातार तीसरा चुनाव जीता है का नाम सबसे आगे था। इसके साथ ही सर्वाधिक अंतर से जीत दर्ज करने वाले करनाल के विधायक जगमोहन आनंद का नाम भी सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों विधायकों के कार्यकर्ताओं को भी अपने-अपने विधायकों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की पूरी उम्मीद थी। नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता व पूर्व चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने कहा कि विधायक हरविंद्र कल्याण ने हैट्रिक लगाकर विधानसभा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, इसलिए उनको अच्छे पद से सुशोभित करना चाहिए। अब लोग विधायक हरविंद्र कल्याण को विधानसभा अध्यक्ष बनने की आस लगा रहे हैं। भाजपा के महामंत्री नरेंद्र प्रजापति, पार्षद अमित गुप्ता सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि चाहे विधायक हरविंद्र कल्याण को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया हो, लेकिन उनको पूरी उम्मीद है कि उनको विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें