फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पत्नी से झगड़े के बाद पति लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा की बालाजी कॉलोनी में दंपती का झगड़ा होने के बाद पति घर से लापता हो गया। परिजनों को उसे नहर पर होने की सूचना मिली थी लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत में बालाजी कॉलोनी निवासी महावीर ने बताया कि उसके बेटे लोकेश शर्मा का उसकी पत्नी पिंकी के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह घर से निकल गया। अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उसके पास दीपक शर्मा की कॉल आई थी, जिसने बताया था कि लोकेश नहर के पास है। जब वह वहां पहुंचे तो लोकेश नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें