फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुख्य ट्रांसफार्मर में खराबी से ठप हुई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- देर रात दुरूस्त होने पर करीब तीन बजे आई बिजली, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

- 100 लाख यूनिट के पार बिजली की रोजाना खपत
- बिजली का ज्यादा लोड बढ़ने के कारण हो रही ट्रिपिंग, कई जगहों पर अतिरिक्त ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर चलाया जा रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर में मंगलवार रात 132 केवी पावर हाउस के मुख्य ट्रांसफार्मर के उपकरण क्षतिग्रस्त होने से शहर की बिजली छह घंटे तक गुल रही। इस कारण पुराना बस स्टैंड व सेक्टर-12 सब स्टेशन से चलने वाले सभी फीडरों में बिजली नहीं आई। बुधवार सुबह से भी गर्मी ज्यादा होने के कारण शहर में बिजली दिनभर ट्रिपिंग करती रही।
मंगलवार रात को पावर हाउस में मुख्य ट्रांसफार्मर का उपकरण खराब होने से मुख्य बाजार, जाटो गेट, मीरा घाटी, सुभाष गेट, जुंडला गेट, अर्जुन गेट, मंगल कॉलोनी, शिव कॉलोनी की बिजली रात साढ़े आठ बजे से करीब तीन बजे तक बाधित रही। इसके अलावा वार्ड एक व दो की सभी कॉलोनियों, मॉल रोड, अशोका कॉलोनी, सेक्टर 12, 13, लघु सचिवालय, मॉडल टाउन, सहित कई जगहों की बिजली भी साढ़े तीन घंटे बत्ती गुल रही। वहीं सेक्टर 36 के अंसल टाउन में मंगलवार रात करीब पांच घंटे व बुधवार दिन के समय ढाई घंटे तक बिजली नहीं आई। इस कारण से यहां के बाशिंदे गर्मी से जूझते हुए नजर आए। वहीं गर्मी उफान पर होने के कारण मंगलवार को बिजली की खपत 100 लाख यूनिट से ज्यादा दर्ज की गई। गर्मी के बढ़ने से निगम में आने वाली रोजाना की शिकायत भी 800 से ज्यादा पहुंच रही है। वहीं बिजली का ज्यादा लोड बढ़ने के कारण शहर में ट्रिपिंग हो रही है, कई जगहों पर अतिरिक्त ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माह जिले में अभी तक खर्च बिजली का ब्योरा
दिनांक -
2025 में कुल खपत (लाख यूनिट में)
2024 में कुल खपत (लाख यूनिट में)

एक मई
98.07


78.57
दो मई
66.35


76.64
तीन मई
72.45


79.92
चार मई
75.24


89.13
पांच मई
59.01


92.36
छह मई
69.81


100.91
सात मई
74.11


105.17
आठ मई
79.11


105.70
नौ मई
79.31


104.38
10 मई
83.33


105.05
11 मई
73.76


63.25
12 मई
80.06


94.82
13 मई
91.39


94.82
14 मई
91.51


98.13
15 मई
96.07


94.82
16 मई
97.02


96.13
17 मई
98.17


95.13
18 मई
96.45


94.21
19 मई 100.12


98.25
20 मई 100.17


99.12
21 मई
97.23


98.13


एचवीपीएनएल के मुख्य ट्रांसफार्मर के उपकरण खराब होने से शहर के दो मुख्य सब स्टेशनों की बिजली बाधित रही। हालांकि एक बार दूसरे ट्रांसफार्मर पर लोड डालकर देखा गया, कुछ समय तक शहर के कई हिस्सों की बिजली सुचारू हो गई। अब निगम की ओर से एचवीपीएनएल के मुख्य ट्रांसफार्मर के उपकरण को सही कर दिया गया है।
- नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें