फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सात दिन बाद खिली धूप, आज फिर छा सकता है कोहरा

Thu, 25 Dec 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मौसम ने एक बार फिर करवट ली, करीब 7 दिन बाद बुधवार को सुबह कोहरा नहीं रहा। दिन में धूप खिली। लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। हालांकि बुधवार को करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सर्द हवा ने सुबह और शाम को सर्दी का अहसास कराया। हालांकि क्रिसमस पर फिर घना कोहरा छाने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।
दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार को सुबह ही हवा की गति करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। ऐसे में सुबह ही आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। लोगों ने सात दिन बाद सुबह ही धूप निकलने के बाद दैनिक कार्य निपटाने शुरू किए। लोगों ने दिन का समय पार्क और गली में बैठकर धूप का लुत्फ उठाया। लोगों को कुछ देर तो आराम मिला लेकिन तेज हवा के चलने पर अपेक्षाकृत राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील है। पहाड़ी हवा चलने से न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी लगातार बदलेगा। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान कम रहेगा। अधिकतम तापमान भी घट सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें