फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरु के साथ से सूर्य का बढ़ा तेज, अधिक तपेगा नौतपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मतदान के दिन यानी 25 मई से ही नौतपा भी शुरू हो रहा है। इसलिए सुबह जल्द उठकर मतदान केंद्र पर जाएं और मतदान कर लेना चाहिए। जिससे आप तेज धूप में लाइनों में खड़े होने से बच सकते हैं। नौतपा के दौरान दोपहर को भारी गर्मी और तेज धूप होगी। जिसका सामना शनिवार से नौ दिनों तक यानी दो जून तक करना पड़ सकता है। इस बार सूर्य को गुरु का साथ मिलने से नौतपा और भी ज्यादा झुलसाने वाला होने की संभावना है।
श्री खाटू श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा शुरू होता है। सूर्य अभी वृष राशि में गोचर कर रहे हैं और यहां इनको गुरु का भी साथ मिल रहा है। गुरु और सूर्य का यह संयोग गर्मी के मौसम में तपिश को और बढ़ाएगा। यानी अबकी बार नौतपा में सूर्य देव लोगों को झुलसाएंगे। हम आपको बता रहे हैं सूर्य के कुछ ऐसे उपाय जो आपको थोड़ी राहत दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


.
नौतपा से बचने को करें ये उपाय

- नौतपा के दौरान सुबह स्नान कराने के पश्चात सूर्य को रोजाना अर्घ्य देना चाहिए, जिससे आप गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों से काफी हद तक बच सकेंगे।
. नौतपा में गरीब लोगों को ठंडी वस्तुओं का दान जरूर करें। दही, नींबू, नारियल पानी और ठंडे फलों का दान करें।

. रोजाना ठाकुर जी की पूजा करें और उन्हें कपूर और चंदन का लेप लगाएं कर मिस्री का भोग लगाएं। ये लेप भगवान को लगाने के बाद खुद भी उसका तिलक लगाए दिमाग को ठंडक मिलेगी और गुस्सा नियंत्रित होगा।

.नौतपा में हर दिन शिवलिंग पर ठंडा जल चढ़ाएं, गन्ने के रस से भोलेबाबा का अभिषेक करें।

. नौतपा के नौ दिनों में यदि आपके घर पर कोई मेहमान या कोई भी आए पानी के साथ साथ कुछ मीठा जरूर खिलाएं।

. नौतपा के दौरान महिलाओं और युवतियों को अपने हाथों और पैरों में मेहंदी लगानी चाहिए।

. नौतपा के दौरान बार बार नहाते रहे और पानी पीते रहे।

नौतपा में ये काम न करें

.नौतपा में भूलकर भी किसी को गाली गलौज न दें और न ही झूठ बोलें।

. नौतपा के दौरान अपने दरवाजे पर आए किसी भी व्यक्ति को कुछ न कुछ जरूर देकर भेजें।

. नौतपा के दौरान मसालेदार चीजें और बासी खाना खाने से परहेज करे। वहीं भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें