फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हरभजन हत्याकांड में आर्थिक मदद पहुंचाने वाला सन्नी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मॉडल टाउन में ट्रांसपोर्टर हरभजन सिंह उर्फ जैदी की हत्या के मामले में पुलिस ने न्यू मधु कॉलोनी निवासी सन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सन्नी ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों तक आर्थिक मदद पहुंचाई थी। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

हरभजन सिंह की तीन सितंबर को मॉडल टाउन में जिम से निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जांच में सामने आया था कि हमलावरों ने हरभजन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उनकी गाड़ी में ट्रैकिंग चिप भी लगवाई थी। इस मामले में पुलिस पहले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कुरुक्षेत्र निवासी आर्यन और राकेश को छप्पर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद काबू किया गया था। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने और अन्य प्रकार की सहायता देने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस सन्नी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने शूटरों को कितनी आर्थिक मदद दी और रकम किस माध्यम से पहुंचाई गई। सीआईए 2 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की मामले में जांच की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ से वांछित बाइक सवार शूटरों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें