करनाल। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर करनाल सीट से चुनाव लड़ने वाले सुनील बिंदल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। सेक्टर-9 स्थित आवास पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनके घर जाकर पार्टी में शामिल किया। सुनील बिंदल ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी में भी खुश थे और अब यहां आने पर भी खुश हैं। आप में संगठनात्मक रूप से कमी दिखाई दे रही थी, वहां रहने पर जनता के काम नहीं होंगे। इसलिए लोगों की सेवा के लिए भाजपा में आए हैं। विदित हो कि उन्होंने 2022 में आप ज्वाइन की थी। इससे पहले वे भाजपा में ही थे। उन्होंने बताया कि शुरू से वे आरएसएस के भी स्वयंसेवक रहे हैं। ब्यूरो