संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वाभिमानी मराठा महासंघ की ओर से जिले के स्टोंडी गांव निवासी मराठा सुनील सगवाल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। सुनील को नियुक्ति पत्र महासंघ के संस्थापक डॉ. कृषिराज पाटिल ने दिया है।
प्रदेश में मराठा समाज एकजुट करने के लिए उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील सगवाल ने कहा कि महासंघ की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वाभिमानी मराठा महासंघ भारत के हर राज्य में मराठा समाज का संगठन कर रहा है।
महासंघ ने निर्णय लिया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज और सरदार वल्लभभाई पटेल समाज के हर एक घटक में पहुंचने चाहिए। संघ के माध्यम से प्रयास होगा कि समाज एकजुट होकर अपने इतिहास से जुड़े और उन्हें पता हो कि हमारे महापुरुषों ने हमारे लिए क्या-क्या कुर्बानी दी है।