फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: केलवा के पात पर उगे लन सुरुजमल

विज्ञापन
केलवा के पात पर उगे लन सुरुजमल - फोटो : केलवा के पात पर उगे लन सुरुजमल
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, निर्जला व्रत का किया पारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में सोमवार की सुबह छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लोक आस्था के महापर्व का समापन किया। महिलाओं और पुरुषों ने घर लौटकर जल ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। पर्व के चौथे और अंतिम दिन पश्चिमी यमुना नहर, उत्तम नगर और शिव कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दाैरान प्रसिद्ध गीत, केलवा के पात पर उगे लन सुरुजमल... गाया गया।
व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पूरी रात घाटों पर भजन-कीर्तन कर छठी मैया की आराधना की। सोमवार सुबह ठंड के बीच कई घंटे ठंडे पानी में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली व संतान की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना नहर स्थित छठ घाट पर सुबह होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजन सामग्री से सजे सूप और दउरा लेकर पहुंचीं। सूर्य देव को मौसमी फल, फूल, नारियल और पारंपरिक पकवान अर्पित किए गए। महिलाओं ने गन्नों को जोड़कर छत्र बनाया और उसके नीचे दीपदान कर विधि-विधान से पूजा की। पुरुषों ने भी पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य मंदिर पहुंचकर प्रतिमा पर जल अर्पित किया। घाटों पर रातभर भजन-कीर्तन चलता रहा। युवाओं ने आतिशबाजी कर पर्व की खुशियां मनाईं, जबकि बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। व्रत का पारायण करने के बाद श्रद्धालु घर लौटे और रिश्तेदारों व परिचितों में प्रसाद वितरित किया।
उत्तम नगर में सजाए थे घाट
उत्तम नगर स्थित छठ पूजा घाट पर छठ पूजा सहयोग ट्रस्ट की ओर से आकर्षक सजावट और विशेष प्रबंध किए गए थे। सोमवार सुबह व्रती महिलाओं ने घंटों ठंडे पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। परिजनों ने दूध और गंगाजल से सूर्य देव की पूजा करवाई। छोटे बच्चों के साथ पहुंचे श्रद्धालु रातभर घाट पर छठी मैया की आराधना करते रहे। सुबह अर्घ्य के समय पूरा घाट भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक देव कुमार, डॉ. कमल किशोर यादव, भूपेंद्र नोतना, प्रधान राम आसरे, उपप्रधान रामानंद कुशवाहा, राम बालक सिंह, महासचिव राम प्रीत प्रसाद, सचिव दीपक बाजपेयी और कोषाध्यक्ष राम प्रवेश कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सेक्टर चार के अस्थायी घाट पर भी हुई पूजा
सेक्टर चार में पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से बनाए गए अस्थायी घाट पर भी छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। समिति की ओर से घाट पर पानी भरने और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में व्रतियों ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया।

केलवा के पात पर उगे लन सुरुजमल- फोटो : केलवा के पात पर उगे लन सुरुजमल

केलवा के पात पर उगे लन सुरुजमल- फोटो : केलवा के पात पर उगे लन सुरुजमल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें