फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: संडे मार्केट सेक्टर चार में शिफ्ट

Sat, 06 Jul 2024 06:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। संडे मार्केट अब सेक्टर 12 के खाली मैदान में नहीं लगेगी। इसे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर चार के खाली पड़े मैदान में शिफ्ट कर दिया है। टेंट मालिक शुक्रवार को यहां से अपना सामान उठाते हुए नजर आए। वहीं फड़ी मालिकों का कहना है कि उनका एक दिन का रोजगार उनसे नहीं छीना जाए नहीं तो वह लोन की किस्त कहां से भरेंगे और परिवार का गुजारा कहां से होगा।

शहर में सेक्टर 12 फव्वारा पार्क के बगल में संडे बाजार पिछले 36 वर्षो से लगाया जा रहा है। इस बाजार में शहर के सैकड़ों दुकानदारों के साथ-साथ बाहर के व्यक्ति भी अपनी फड़ी लगाकर अपने सामान की बिक्री करते है। एसोसिएशन की सदस्य रसीदा बेगम का कहना है कि प्रशासन को फड़ी वालों से ऐतराज नहीं, उन्हें इस मैदान में पूरे सप्ताह तक पड़े रहने वाले टेंट के सामान से है।
विज्ञापन

टेंट वालों ने अपने बेंच व पोल लगाकर यहां कब्जा किया है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। एसोसिएशन से जुड़े सभी सदस्य व पक्के फड़ी मालिक, जिन्हें निगम कार्यालय की ओर से लाइसेंस दिया गया है वह सरकार के नियम अनुसार जहां भी उन्हें जगह मिलेगी, वह अपनी फड़ी लगाने को तैयार हैं। उन्हें टेंट वालों से कोई लेना-देना नहीं है, उनकी सरकार से गुहार है कि उन्हें सप्ताह में एक दिन का रोजगार कमाने का मौका जरूर दिया जाए।
फड़ी मालिक बबली, ऋतु, रीटा, मीनू, प्रेम कुमार, सुरेंद्र कौर, विजय किशोर, टीना, अनिल कुमार, पुनीत कुमार, पुनीत नारंग, योगेश नारंग, संतोष व कर्मबीर का कहना है कि यदि प्रशासन उन्हें सेक्टर 12 के इसी मैदान में बाजार लगाने की अनुमति देता है तो वह जगह के रखरखाव के साथ-साथ प्लाट धारकों को तुरंत खाली मैदान करके देने के लिए तैयार है।



सरकार की हिदायतों से करेंगे काम

संडे बाजार में पिछले 25 साल से फड़ी लगाकर अपना सामान बेच रहे हैं। सरकार उनको एक मौका देकर निरंतर संडे बाजार यहीं लगाने का मौका देती है तो वह सरकार की हिदायतों में रहकर काम करने को तैयार है। - रसीदा बेगम

पंजीकृत फड़ी वालों को दें मौका

प्रशासन द्वारा जहां भी संडे बाजार को शिफ्ट किया जा जाए, वहां पर पंजीकृत फड़ी वालों को अपना अड्डा लगाने का मौका दिया जाए। इसमें बाहरी व्यक्तियों की एंट्री बिल्कुल न हो, क्योंकि इससे यहां के लोगों का रोजगार समाप्त हो जाएगा। - सुखबीर

लोन की अदायगी में होगी समस्या

नगर निगम ने पक्की फड़ी वालों को पंजीकृत कर लाइसेंस दिए हैं। इसी आधार पर 10 से 50 हजार तक के लोन भी दिए गए हैं। संडे मार्केट का रोजगार छिन जाता है तो वह अपने लोन की अदायगी भी नहीं कर पाएंगे। इससे समस्या हो जाएगी। - विजय

संडे से पहले हो बाजार की व्यवस्था

इस सप्ताह संडे बाजार नहीं लगा तो उनको खाने के लाले पड़ जाएंगे। ऐसे में लोन की साप्ताहिक किश्त भी जमा नहीं होगी। उनकी सरकार से गुहार है कि जल्द से जल्द बाजार की व्यवस्था की जाए, जिससे वह रोजी रोटी कमा सकें - मीनू
विज्ञापन

सेक्टर 12 पार्क के निकट संडे मार्केट वाली भूमि पर एचसीओ और बूथ विकसित किए जा रहे हैं। प्लॉटधारकों के 400-400 गज के प्लॉट हैं। एक प्लॉट की कीमत लगभग पांच करोड़ है। प्लॉटधारक लंबे समय से अपने प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग कर रहे थे। अब भूमि को खाली कराया गया है। - जसपाल गिल, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें