फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साइकिलिंग लीग में सुजाता और रूचिका रहीं प्रथम

Sun, 12 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
साइकिलिंग लीग में सुजाता और रूचिका रहीं प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। साइकिलिंग फेडरेशन व स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिले में शनिवार को अस्मिता साइकिलिंग लीग हुई। इसमें अंडर-18 की 10 किलोमीटर रेस में सुजाता और वरिष्ठ वर्ग में रूचिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन शाम 4 बजे नेवल गांव के पास बने नए रिंग रोड पर हुआ।
वरिष्ठ व अंडर-18 की साइकिल रेस की स्पर्धा में करीब 200 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। सांसद के प्रतिनिधि कविंद्र राणा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिलिंग लीग की शुरुआत की। यह प्रतियोगिता करीब 6 बजे तक चली, जिसमें जिले की महिला प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण स्टेडियम के मुख्य साइकिलिंग कोच ओंकार सिंह ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और साइकिलिंग खेल को ग्रामीण और शहरी स्तर पर नई पहचान देना है। यह प्रतियोगिता देशभर के सभी जिलों में आयोजित की जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण होता है। इस मौके पर खेल विभाग से रविंद्र राणा, वॉलीबॉल कोच अश्विनी कुमार, मुख्य एथलीट कोच सतीश पंघाल, तैराकी कोच कवलजीत संधू, हॉकी कोच बृजभूषण व अन्य कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें