फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशा मुक्त टीमों के अधिकारियों को दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (करनाल मंडल) डॉ. एम. रवि किरण की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यालय में करनाल, कैथल तथा पानीपत जिलों को नशा मुक्त बनाने के लिए गठित टीमों में शामिल अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मनो चिकित्सक डॉ. सौभाग्य कौशिक ने सुझाव दिया कि सबसे पहले जिले में अधिक नशा करने वाले लोगों के गांव चयनित करें, फिर वहां प्रभावशाली लोगों की टीम बनाएं, जिसकी मदद नशा प्रभावित लोगों की काउंसलिंग करने में ली जा सके।
विज्ञापन

डॉ. सौभाग्य कौशिक ने प्रत्येक गांव में ओपन/इंडोर जिम व योगा शेड का निर्माण कराने का भी सुझाव दिया, ताकि इन गांव में योगा टीचर नियुक्त करवाकर खेलों को बढ़ावा दिया जा सके। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए। ताकि युवा खेलों की ओर मुड़ें। नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग करके उनसे नशा बेचने वाले सोर्स का पता लगाकर इसकी सूचना जिला की एंटी नारकोटिक सेल, सीआईए. शाखा को दी जाए। एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण ने निर्देश दिए कि शहर व गांव में स्कूल, कालेजों में नशे बारे जागरूकता अभियान चलाया जाए क्योंकि काफी हद तक नशे की शुरुआत शैक्षणिक संस्थानों से ही होती है। करनाल मंडल के तीनों जिलों को नशा मुक्त करें और नशे को जड़ सहित उखाड़कर फेंक दिया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें