फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करेगी शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन


सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र 2025-26 की शुरुआत के लिए मिल के रख-रखाव एवं मरम्मत का काम जोर-शोर से चल रहा है। इस सत्र में 50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि स्वर्ण जयंती परियोजना के अंतर्गत स्वीकृत करनाल सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य 7 अप्रैल 2021 को पूर्ण कर लिया गया था। इसके पश्चात से ही करनाल सहकारी चीनी मिल नए आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर रहा है। मिल ने नए 3500 टीसीडी रिफाइंड शुगर प्लांट एवं 18 मेगावाट बिजली संयंत्र की स्थापना के बाद से अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर लगातार तीन बार तकनीकी दक्षता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। प्रबंध निदेशक ने यह भी बताया कि मिल में किसानों की गन्ना आपूर्ति की सुविधा हेतु ऑनलाइन टोकन प्रणाली अस्तित्व में है जिससे किसान घर बैठे अपनी बारी के हिसाब से अतिशीघ्र गन्ना मिल में डाल कर घर वापस जा सकता है। प्रबंध निदेशक ने किसानों से पूर्व की भांति साफ सुथरे गन्ने की आपूर्ति करने का अनुरोध किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें