फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शुगर मिल ने 33 दिनों में की 10.25 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई

Tue, 30 Dec 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। करनाल सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के दौरान शुगर मिल ने 33 दिनों में 10.25 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली है और वर्तमान में मिल की ऑन डेट रिकवरी 9.60 प्रतिशत, टू डेट रिकवरी 9.25 प्रतिशत है। चीनी मिल ने 85,540 क्विंटल रिफाइंड चीनी का उत्पादन कर लिया है।
इसके अतिरिक्त मिल ने वर्तमान समय तक चीनी मिल में स्थापित 18 मेगावाट कोजेनरेशन प्लांट से कुल 124 लाख यूनिट का उत्पादन किया है। इसमें से 79.74 लाख यूनिट उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम को निर्यात करके 5.06 करोड़ अतिरिक्त शुद्ध लाभांश प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चीनी मिल ने गन्ना किसानों को 23 दिसंबर तक की गई गन्ना आपूर्ति का 30.70 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। सहकारी चीनी मिल वर्तमान समय में अपनी शत प्रतिशत तकनीकी क्षमता के साथ पिराई कर रही है। यह मिल शत प्रतिशत प्रदूषण के मानकों के अनुसार चल रही है। इसी संदर्भ में वायु प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए वायलर पर आधुनिक तकनीक पर आधारित इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रीसिपिटेटर लगाया गया है। प्रबंध निदेशक ने किसानों से साफ-सुथरे गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें