फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी का बीज लेने के लिए धक्का-मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 29 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
सब्सिडी का बीज लेने के लिए धक्का-मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर दिया लाने वाला बीज कस्बे के किसानों के जी का जंजाल बना हुआ है। जिस कारण किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वीरवार को ज्वार का बीज लेने के लिए किसानों कृषि विभाग के कार्यालय में देर शाम तक पापड़ बेलने पड़े, तब जाकर पुलिस की मौजूदगी में किसानों को बीज बांटा गया। लेकिन शाम तक बीज का इंतजार करने वाले बहुत सारे किसानों को बिना बीज लिए ही घर लाना पड़ा जिससे किसानों में विभाग के प्रति गहरा रोष है।
विज्ञापन

हर बार कृषि विभाग द्वारा किसानों को सब्सिडी पर बीज दिया जाता है।

इस बार भी किसानों को ज्वार का बीज दिया जा रहा है। इसके लिए किसान वीरवार सुबह सात बजे ही कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंच गए। जब अधिकारी आए तो उन्होंने किसानों से अपने फार्म जमा करवाने के लिए कहा। किसानों द्वारा फार्म जमा करवाने के बाद बीज देने के लिए उन्हें दो बजे का समय दे दिया गया। देखते ही देखते कृषि विभाग के कार्यालय के बाहर किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। हजारों किसान बीज बंटने का इंतजार करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने बीज नहीं बांटा। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नहीं पहुंची पुलिस, एडीओ ने भाग कर बचाई जान
कृषि विभाग के कार्यालय के बाहर अज्ञैर अंदर सैकड़ों किसान जमा हो गए। भीड़ ज्यादा होने के कारण कार्यालय में अफरातफरी का माहौल हो गया। एडीओ श्यामलाल ने सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी से पुलिस के जवान भेजने की मांग की लेकिन पुलिस बाहर होने की वजह से कृषि विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई। तब तक दोपहर के तीन बज चुके थे और भीड़ बेकाबू हो गई। किसान कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ भिड़ने लगे। इसके बाद विभाग के एडीओ श्याम लाल मौका देख कर वहां से निकल गए।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठे किसान
दोपहर तीन बजे तक बीज न मिलने से नाराज किसानों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर एसडीएम कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। गुस्साए किसानों ने कृषि विभाग व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसान जोगिंद्र सिंह, नरेंद्र राणा, सचिन, सुरेशपाल, हरजोत सिंह, प्रेम, राजबीर, कंवरपाल, हरिओम, वेदप्रकाश आदि का कहना था कि वे दो दिनों से लगातार विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें बीज नहीं दिया जा रहा। किसानों का कहना है कि विभाग की तरफ से उन्हें न ही बीज के लिए जमा होने वाला फार्म दिया गया। यह बाहर बाहर दुकानों पर पैसे में बेचा जा रहा है।

बीज कम किसान ज्यादा
किसानों का कहना है कि विभाग के अधिकारी किसानों को बीज देने में जानबूझकर आनाकानी कर रहे हैं। क्योंकि विभाग के पास केवल चार सौ एकड़ का बीज ही उपलब्ध है लेकिन बीज लेने के लिए हजारों किसान आए हुए हैं। सरकार अगर किसानों को बीज नहीं दे सकती तो फिर सब्सिडी का नाटक क्यों किया जा रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि किसानों को पूरी मात्रा में बीज उपलब्ध करवाया जाए व बीज को समय पर दिया जाए ताकि बुवाई समय पर हो सके।

चार बजे पहुंची पुलिस ने बंटवाया बीज
एसडीएम कार्यालय में धरने की बात का पता लगने के बाद एसडीएम सुशील मलिक ने कृषि विभाग के अधिकारियों से बात की। इसके बाद, उन्होंने थाना प्रभारी से बात कर मौके पर पुलिस के जवान भेजने का आदेश दिया। थाना प्रभारी व तहसीलदार ने बड़ी मशक्कत के बाद किसानों को शांत किया व पुलिस प्रशासन की देखरेख मे किसानों को ज्वार का बीज वितरित करवाया। तब जाकर विभाग के कार्यालय में पुलिस के जवान पहुंचे व बीज किसानों में बंटवाया गया। लेकिन सुबह से बीज का इंतजार कर रहे बहुत सारे किसानों को बिना बीज लिए ही अपने घर जाना पड़ा। जिससे किसानों में सरकार व कृषि विभाग के प्रति गहरा रोष है।

क्या कहते हैं एडीओ
इस मामले में एडीओ श्याम लाल का कहना है कि ये सही बात है कि हमारे पास बीज कम आया हुआ है लेकिन बीज लेने वाले किसान ज्यादा है। किसानों की भीड़ ज्यादा होने और किसानों द्वारा लाइन न लगाने के कारण बीज नहीं बांटा जा सका था। किसान हमारे साथ झगड़ा करने पर उतारू हो गए थे। पुलिस दूसरे मामले में व्यस्त थी। इसलिए मुझे कार्यालय छोड़ कर जाना पड़ा। बाद में पुलिस की मौजूदगी में बीज बांटा गया जिन किसानों को बीज नहीं मिल पाया उन्हें भी जल्द बीज दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें