फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रोजेक्ट रिपोर्ट अब 31 तक कराएं जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ़ धर्म पाल ने बताया कि जून-2025 टीईई के लिए ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए तिथि बढ़ा गई है।
अब असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फील्ड वर्क जर्नल, प्रैक्टिकम, शोध प्रबंध और इंटर्नशिप रिपोर्ट 31 मई तक जमा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि असाइनमेंट केवल अपने अध्ययन केंद्र पर रविवार के दिन ही जमा करवाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फील्ड वर्क जर्नल, प्रेक्टिकल, शोध प्रबंध और इंटर्नशिप रिपोर्ट यूनिवर्सिटी की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए तैयार करके निर्देशिका में दी गई जानकारी के अनुसार ही जमा करवाएं। धर्म पाल ने कहा कि करनाल के विद्यार्थी अपनी असाइनमेंट्स रविवार के दिन बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, इग्नू अध्ययन केंद्र-1064पी पर जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू के सभी विद्यार्थी आवश्यक जानकारियों के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in और क्षेत्रीय केंद्र करनाल की वेबसाइट, ट्विटर और फेसबुक पेज को नियमित रूप से देखते रहें जिससे सभी आवश्यक जानकारियां समय से मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें