फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विद्यार्थियों ने गायों की पूजा कर लगाया भोग

Sat, 15 Nov 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सुबरी कुंजपुरा स्थित करनाल इंटर नेशनल स्कूल के बच्चे शुक्रवार को श्री कृष्ण गोशाला में बाल दिवस के अवसर पर गायों की पूजा-अर्चना और सेवा करने पहुंचे। गोशाला प्रधान सुनील गुप्ता ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए गायों का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से अपने आसपास की गोशालाओं में जाकर सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सभी बच्चों ने गोमाता की पूजा-अर्चना की और गायों को गुड़, घास और पौष्टिक लड्डू का भोग लगाया। गोशाला में विद्यालय के 100 बच्चे सेवा कार्य के लिए पहुंचे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें