करनाल। एससीईआरटी की ओर से निर्देशित नींव कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च विद्यालय सेक्टर-13 और राजकीय उच्च विद्यालय कंबोपुरा का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान विषय में पारंगत किया जाएगा।
इसी कड़ी में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से डॉ. देवेंद्र और नरेंद्र कुमार ने राजकीय उच्च विद्यालय सेक्टर-13 में हेड मास्टर, विज्ञान और गणित के शिक्षकों और 10वीं कक्षा के छात्रों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों में गणित और विज्ञान के अवधारणात्मक ज्ञान का निर्माण करना है।
डायट शाहपुर की सीनियर लेक्चरर ईटी विंग प्रभारी सुनीता ने बताया कि कार्यक्रम से छात्रों को न केवल परीक्षाओं के लिए तैयार करना है बल्कि उनकी मौलिक समझ को भी मजबूत करता है। इस अवसर पर हेड मास्टर ओम सिंह राणा, डा. देवेंद्र कुमार, डा. नरेंद्र कुमार, सुनीता, उल्लास जिला कोऑर्डिनेटर अनिल सैनी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद