संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। गांव बरसत से घरौंडा वाया करनाल कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज तक लड़कियों एवं महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू की है। बस को समाजसेवी सुशील कुमार कश्यप हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दो और निशुल्क बस सेवा शुरू करेंगे। दूसरी बस सेवा गांव सदरपुर से घरौंडा के लिए चलाई जाएगी जबकि तीसरी बस गांव खोरा खेड़ी से घरौंडा तक चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गांव बरसत से वाया घरौंडा करनाल कल्पना चावला तक कोई सरकारी बस नहीं आती है।
इससे महिलाओं और छात्राओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसलिए उन्होंने अपने स्तर पर बस सेवा शुरू की है। ताकि बच्चों का समय भी खराब नहीं होगा और वही समय बच्चे अपनी पढ़ाई को दे सकते हैं। बस स्कूल के समय बरसत से घरौंडा होते हुए करनाल जाएगी और दोपहर को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद फिर घरौंडा होते हुए वापस बरसत जाएगी।
इस बस सेवा से कई गांव की बेटियों को लाभ मिलेगा और वह सुरक्षित अपने कॉलेज से घर पहुंच सकेंगी। इसमें स्कूल कॉलेज की छात्राओं के अतिरिक्त महिलाएं भी निशुल्क सफर कर सकती हैं। इस अवसर पर पूर्व डीएसपी करताराम, प्रवीन कुमार दयालपुर, बीर सिंह कश्यप, मास्टर संजय सैनी, श्यामलाल कश्यप, नरेश, बुधराम, संजू, गुलशन, धर्मेंद्र, संजू जोगी आदि
मौजूद रहे।