फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा स्थित राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को माई स्किल यूनिवर्सिटी के साथ विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए एक समझौता हुआ जिसमें दोनों संस्थानों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र नागिया ने बताया कि इस एमओयू के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राचार्य नागिया ने बताया कि यह समझौता विद्यार्थियों के लिए नई दिशा तय करेगा। वहीं, माई स्किल यूनिवर्सिटी की ओर से कार्यकारी अधिकारी कांत कुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को भविष्य में रोजगार के लिए तैयार करना है। मौके पर डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा, सुमन लता, गीता, मुकेश कुमार, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. राकेश और अतुल जैन भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें