फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एथलीट राजेश खन्ना को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2025 में पदक जीतने पर मिला सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने एथलीट और एयर फोर्स से सेवानिवृत्त राजेश खन्ना को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें हाल ही में ताइवान में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2025 और केरल में संपन्न नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतने पर दिया गया है।
विज्ञापन

राजेश खन्ना ने अपनी मेहनत और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने न केवल राज्य बल्कि देश का भी गौरव बढ़ाया है। इससे पहले भी वे विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं। राजेश खन्ना ने हरियाणा सरकार और खेल मंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि वह भविष्य में भी खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देंगे। राजेश खन्ना की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। राजेश जैसे खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से ही हरियाणा आज देश के अग्रणी खेल राज्यों में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें