फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लेट फीस देकर दूसरी काउंसलिग में विद्यार्थी ले सकेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईटीआई में प्रवेश के लिए कल की जाएगी दूसरी काउंसलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आईटीआई में प्रथम मेधा सूची में नाम आने पर भी जो विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाए हैं। अब उन्हें लेट फीस के साथ दूसरी काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया गया है। ऐसे पुरुष अभ्यर्थी 500 रुपये और महिला अभ्यर्थी 250 रुपये लेट फीस के साथ आईटीआई में दाखिला ले पाएंगे।
आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए दूसरी काउंसलिंग 11 तारीख को होगी। इसमें जिन छात्रों का नंबर आता है, वह 11 व 12 जुलाई को दस्तावेजों की जांच के लिए मूल कॉपी व दो फोटोकॉपी साथ लेकर आएं। वहीं 14 व 15 जुलाई तक फीस जमा करा अभ्यर्थियों को प्रवेश लेना होगा। प्रथम मेधा सूची में जिन विद्यार्थियों का बाबू मूलचंद जैन आईटीआई की संबंधित ट्रेड में नाम आया, उनमें से अभी तक महज 274 सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। जिन छात्रों ने प्रथम मेधा सूची में भी नाम आने पर भी आईटीआई की सीटों पर दाखिले नहीं लिए हैं, इनमें वह विद्यार्थी हैं जिनको मनपसंद ट्रेड नहीं मिल पाया। इस कारण यह विद्यार्थी अब 11 जुलाई को दूसरी मेधा सूची में भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिले की राजकीय आईटीआई में 4492 सीट हैं। वहीं, शहर की आईटीआई में 1916 सीटें हैं। जिले की आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के लिए सदस्यों की पांच कमेटियां बनाई गई हैं जो मेरिट में आने वाले सभी विद्यार्थियों के 14 जुलाई तक सभी दस्तावेजों की जांच करेंगी। विद्यार्थी फीस जमा करवाने के लिए गुगल पे, फोन पे या एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

-

आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया-
-10 जुलाई तक विकल्प दोबारा भरने के लिए पोर्टल खुलेगा-
-11 जुलाई को दूसरी मेधा सूची एवं सीट आवंटित होगी।
-11 से 14 जुलाई तक आईटीआई स्तर पर दस्तावेज सत्यापित होंगे।
-15 जुलाई तक फीस जमा होगी और सीट आवंटित की जाएगी।
-16 जुलाई को शेष रिक्त बची सीटों का विवरण जारी होगा।
-16 से 19 जुलाई तक विकल्प दोबारा भरने के लिए पोर्टल खुलेगा।
-22 जुलाई को तीसरी मेधा सूची एवं सीट आवंटित होंगी।
- 22 से 26 जुलाई तक आईटीआई स्तर पर दस्तावेज सत्यापित होंगे।
- 27 जुलाई तक फीस जमा होगी और सीट आवंटित की जाएगी।

वर्जन
आईटीआई में प्रथम मेधा सूची में नाम आने पर भी जो विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाए हैं, उन्हें दूसरी मेधा सूची, काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी निर्धारित लेट फीस जमा करा आईटीआई में दाखिला ले सकते हैं। 11 से 15 तक दूसरी काउंसलिंग में शामिल छात्रों के दाखिले होंगे।
- राकेश भाटिया प्रिंसिपल, बाबू मूलचंद जैन आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें