फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विद्यार्थियों को करवाया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

विज्ञापन
114... इंद्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार करती छात्राएं। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हर घर सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। आयुष विभाग के योग सहायक अनुराग ने विद्यार्थियों को कहा कि सूर्य नमस्कार का शाब्दिक अर्थ सूर्य को अर्पण या नमस्कार करना है।
शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे उत्तम तरीका केवल सूर्य नमस्कार है। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार में कुल 12 चरण होते हैं जिनका नियमित अभ्यास करने से शरीर व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। इसे करने से शरीर में लचीलापन व मांसपेशियां मजबूत होती हैं। सूर्य नमस्कार करने से शरीर की कई प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं इसलिए हर व्यक्ति को सूर्य नमस्कार अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



योग प्रशिक्षक भावना ने बताया कि आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग व हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक हर घर सूर्य नमस्कार अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी विद्यालय, कॉलेज, व्यायामशाला, आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार करने से शरीर में सबलता आ जाती है, साधक के त्वचा रोग समाप्त होते हैं और नियमित अभ्यास से कब्ज, उदर रोग आदि समाप्त होते हैं जिससे पाचन क्रिया सही रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें