करनाल। सेक्टर 14 स्थित पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग प्रोटोकॉल के तहत शिविर आयोजित किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. सतपाल ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम व ध्यान करने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, जानू संचालन और कटी संचालन के साथ-साथ विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान 80 विद्यार्थियों को योगाभ्यास किया। शिविर उपायुक्त उत्तम सिंह के मार्गदर्शन और एसीएस नगराधीश नोडल अधिकारी मोनिका और जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अनीता जून के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रेखा त्यागी, डॉ. विजय, डॉ. कंवलजीत, डॉ. परमजीत, योग सहायक बलजीत शर्मा और अन्य साधक गण उपस्थित रहे। संवाद