फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ मित्र जैसा व्यवहार करें : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला इंद्री में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को मास्टर महेंद्र खेड़ा ने स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। मास्टर महेंद्र खेड़ा ने कहा कि बच्चों को इस बात का एहसास कराया जाना चाहिए कि वह हर कार्य कर सकते हैं और कर भी रहे होते हैं। महिंद्र का कहना है कि जिस प्रकार कुदरत ने धरती पर विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के फूल पौधे और जीव जंतुओं का निर्माण किया है इसी प्रकार हर इंसान में भी अलग-अलग गुण और रुचि में पाई जाती है। उन्होंने कहा कि गुणों का विकास और रुचियों का विस्तार करना ही शिक्षा है। उन्होंने बच्चों से छुट्टियों के दौरान मौज मस्ती करते हुए अपने आसपास के सामाजिक और प्राकृतिक वातावरण को समझने पर बल दिया। कार्यक्रम में सुमन, सरोज, जैकोर, सुरेश ग्रोवर, संजीव रिंडल, शमशेर सिंह व पुनीत भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें