फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र खेलों में भी लें भाग : नपा अध्यक्ष

Mon, 05 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घराैंडा। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि एनएसएस कैंप के साथ-साथ विद्यार्थियों को पढ़ाई और खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने स्वयंसेवकों को नशे से दूर रह कर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य इंद्रजीत कालिया, एनएसएस जिला संयोजक सूबा सिंह और कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सर्व कल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सुरेंद्र
इंद्री। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्व कल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी ने सुरेंद्र उड़ाना को मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय मंच के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने लिया। नवीन ने बताया कि सुरेंद्र उड़ाना लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक व जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र उड़ाना ने कहा कि वे अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें