तरावड़ी। एसएमएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने भजन, गीत और कविताओं की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों को तुलसी पूजन के जरिये संस्कारों के विकास, पर्यावरण संरक्षण व पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खाटू श्याम मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने श्याम बाबा के दर्शन किए। विद्यालय की ओर से मंदिर परिसर में तुलसी का पौधा लगाकर पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों ने मंदिर में भजन गाए। साथ ही, विद्यालय में क्रिसमस पर्व भी मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। संवाद