फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में करनाल की भूमि रहीं हरियाणा टीम का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। 69 वीं जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जिले की खिलाड़ी भूमि ने हरियाणा टीम की ओर से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि तमिलनाडु महिला वॉलीबॉल टीम ने हरियाणा को 56-40 से हराकर तीसरे स्थान प्राप्त किया। हरियाणा की टीम को चौथा स्थान मिला।
हरियाणा की टीम ने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। भूमि जिले के आदर्श पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने पहले भी कई मुकाबले जिला स्तर पर खेले हैं। हरियाणा टीम में चयन के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोच विजेंद्र दलाल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश में 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को 55-40 के स्कोर से हराया था और तीसरे स्थान के लिए तमिलनाडु की टीम के साथ मुकाबला था। सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें