फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर किया शिक्षकों का सम्मान

विज्ञापन
द स्कॉलर्स स्कूल में ​शिक्षक दिवस मनाया।
विज्ञापन
cइसकी शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। विद्यार्थियों ने कविता, गीतों और नृत्यों से अध्यापकों के प्रति अपनी कृतज्ञता को व्यक्त किया। प्रधानाचार्य नीरू अरोड़ा ने सभी को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

जीएमएन पब्लिक स्कूल में मनाया दिवस
अंबाला। छावनी स्थित जीएमएन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया। छठी कक्षा की ओर से एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने अलग-अलग ढंग से शिक्षकों को आकर्षित किया। शिक्षकों की गरिमा को बढ़ाते हुए बच्चों की ओर से अनेक नृत्य, भाषण और गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य रितु घई ने अपनी ओर से और सभी शिक्षकों की ओर से बच्चों का धन्यवाद दिया। संवाद
विद्यार्थियों को बताए नैतिक मूल्य
अंबाला। भारत विकास परिषद विवेक शाखा की ओर से भारतीय पब्लिक स्कूल छावनी में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। प्रधानाचार्य मुनीष जैन ने सभी का स्वागत किया। विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों से अवगत कराते हुए व्यक्तित्व निर्माण में सहायक माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन

ब्लू बेल्स स्कूल में शिक्षक दिवस
नारायणगढ़। ब्लू बेल्स स्कूल नारायणगढ़ में शिक्षक दिवस। इसमें विभिन्न शिक्षको ने गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से अपनी खुशी और प्रतिभा को व्यक्त किया। प्रधानाचार्य राजीव मेहता ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। संवाद
शिक्षक दिवस को यादगार बनाया
अंबाला सिटी। द स्कॉलर्स स्कूल के शिक्षकों के लिए विद्यालय प्रधान कर्मजीत कौर और मैनेजिंग डायरेक्टर रमनजीत कौर ने शिक्षक दिवस को यादगार बनाया। समारोह में गेम्स, डांस की ओर से सभी शिक्षकों ने आनंद लिया। स्कूल प्रधान कर्मजीत कौर और मैनेजिंग डायरेक्टर रमनजीत कौर ने भाषण दिया। संवाद
सूर्या सीनियर सेकेंडरी में शिक्षक दिवस मना
अंबाला सिटी। शहर के सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थी और अध्यापकों ने मिलकर केक काटा। इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने मिलकर अध्यापकों को टाइटिल दिए। संवाद
डॉ.राधा कृष्णन के जीवन पर डाला प्रकाश
अंबाला सिटी। शहर के मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर छात्रों की ओर से डॉ. राधा कृष्णन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और कविता पाठ छात्रों की ओर से उच्चारित किए। इसमें गुरु की महता और गुरु कृपा को दर्शाया। छात्र काउंसिल की ओर से विद्यालय के एआरओ और प्रधानाचार्य डॉ. आरआर सूरी व कोऑर्डिनेटर की उपस्थिति में केक काटा। संवाद
अंबाला सिटी। एनसीसी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में जन्माष्टमी पर्व और शिक्षक दिवस मनाया। कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों ने बहुत ही सुंदर स्किट प्रदर्शित की। छात्रों के कक्षा नियंत्रण, अनुशासन, शिक्षण विधि के आधार पर छात्रों को श्रेष्ठ अध्यापक भूमिका के लिए चुना। स्कूल प्रबंधक कमेटी की ओर से अध्यक्ष वीरेंद्र लोहचब, डायरेक्टर डॉ. हिमांशी, मैनेजिंग डायरेक्टर रितु सांगवान, प्रधानाचार्य संजय ठाकुर और उप प्रधानाचार्य हरविंद्र कौर ने सभी शिक्षकों को बधाई दी। संवाद
सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान
अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सपेहड़ा में सीआरसी के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक बिना हमारा जीवन पानी बिन मछली समान है। सपेहड़ा विद्यालय से पीजीटी संस्कृत श्रीदत्त, पीजीटी ज्योग्राफी नीरज कुमार यादव और टीजीटी गणित आशु गुप्ता को शैक्षिक और सर्वांगीण विकास की सभी गतिविधियों में प्रशंसनीय सहभागिता, खुड्डा कलां से पीजीटी अंग्रेजी डाॅ. अनीता ई-अधिगम में सर्वश्रेष्ठ सहभागिता, जीएमएस मंगलई से मिडिल हेड सुनीता बंसल बेस्ट लीडर, जीपीएस मंगलई से सुशीला कुमारी और जीपीएस रतनहेड़ी से पूनम रानी एफएलएन में पूर्ण सहभागिता, अर्चना को तकनीकी कार्यों और एबीआरसी अनिता को सीआरसी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सीआरसी हेड नरेंद्र सिंह की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
वैदिक प्रश्नोत्तरी में टीम महात्मा हंसराज विजयी
अंबाला सिटी। शहर मॉडल टाउन के डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्या विपुला अरोड़ा के मार्गदर्शन में वैदिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। इसमें कक्षा पांचवीं, कक्षा छठी और कक्षा सातवीं के बच्चों ने हिस्सा लिया। तीन टीमें क्रमश: महात्मा हंसराज टीम, स्वामी विवेकानंद टीम और स्वामी दयानंद टीम रही। प्राचार्या विपुला अरोड़ा ने बच्चों को श्री कृष्णा की जीवनी से अवगत कराया। संवाद
संत मोहन सिंह स्कूल में मना शिक्षक दिवस
बराड़ा। बराड़ा के संत मोहन सिंह पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें गुरु- शिष्य परंपरा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। स्कूल प्रधानाचार्य वरिंद्र कौर ने अपने संबोधन में डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित किए। संवाद
अंबाला। छावनी के आसा राम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। इसमें छोटे-बड़े सभी बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूल चेयरमैन और प्राचार्या ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। संवाद
नारायणगढ़। डीएवी विद्यालय नारायणगढ़ में शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी पर्व मनाया। प्रधानाध्यापक आरपी राठी की अध्यक्षता में बच्चों ने गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण करके सबका मन मोह लिया। संवाद

कृतज्ञता, आदर और सम्मान प्रकट किया
अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज में युवा और सांस्कृतिक विभाग की ओर से शिक्षक दिवस मनाया। इसमें शिक्षक दिवस पर अध्यापकों के लिए विभिन्न गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों का आयोजन किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आभा बंसल ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। संवाद
भाविप ने बताया गुरु का महत्व
अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर प्रांत की महर्षि दयानंद शाखा अंबाला की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रकल्प के तहत शिक्षक दिवस पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का महत्व बताया। शहर के छह स्कूलों और तीन कालेजों में सर्वश्रेष्ठ अध्यापक और सर्वश्रेष्ठ छात्र को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शाखा संरक्षक प्रदीप गोयल, सह संरक्षक दीपक राय आनंद, अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सचिव राकेश मक्कड़, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, महिला और बाल विकास संयोजिका रचना गुप्ता के मार्गदर्शन में संयोजक मनोज गर्ग, सह संयोजक सुशील कुमार, शिवानी जिंदल और मीनू के साथ इसमें भूमिका निभाई। संवाद
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक और आईटी एसोसिएशन की ओर से शिक्षकों का सम्मान किया। इसमें डॉ. नवीन गुलाटी, डॉ. मोहित बिंदलेश, डॉ. गिरधर गोपाल, डॉ. नितिन सहगल और डॉ. राजेश ने दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम शुरू किया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक और आईटी एसोसिएशन की ओर से कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। संवाद
शिक्षक दिवस की दी बधाई
शहजादपुर। खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल ने शिक्षक दिवस की सभी अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही है जो विद्यार्थी को आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। शिक्षक ही बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उन्हें नैतिकता, इंसानियत का सबक भी पढ़ाते हैं। संवाद
अंशिका गायन और चेष्टा नृत्य में प्रथम
शहजादपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिता का समापन हुआ। कॉलेज प्राचार्य रजनी भल्ला ने कहा कि छात्राओं में अपार प्रतिभा छिपी है। उन्हें बस एक अवसर और मंच की तलाश होती है। जिस पर वह इसे प्रदर्शित कर सकें। नृत्य प्रतियोगिता में अंशिका सैनी, शिवानी, बरखा, भावना और मानसी तथा नृत्य प्रतियोगिता में चेष्टा शर्मा, बरखा, नंदिनी, लवप्रीत और तनीषा शर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। संवाद

शहजादपुर में शिक्षकों का सम्मान


शहजादपुर। शहजादपुर ब्लॉक के राजकीय स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षा में टेबलेट का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल ने बताया कि सम्मानित होने वालों में शिक्षक मोनिका नरवाल, भारत भूषण, जसमीत कौर, अनिल कुमार, पूनम, दीपक, सोनिका, राजेन्द्र कुमार, अनिल चौधरी,राजेश, संजीव, सुरेंद्र, संगीता रानी है। संवाद

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें