फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कामयाबी पर विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Mon, 22 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ला। आर्य समाज सभा बल्ला की ओर से रविवार को शिक्षा एवं खेलों में कामयाब होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आर्य समाज सभा प्रधान रणवीर सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में कामयाब होने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए और शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए किसी एक खेल में अपनी रुचि बनानी चाहिए। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जोगिंदर कालेरमन और मास पहलवान को आर्य समाज भवन में पहुंचने पर सम्मानित किया गया। एसआई मुक्ति मान, अग्नि वीर में सुमित आदि को भी सम्मानित किया गया। सरपंच करमचंद, मासा पहलवान, अमरजीत फौजी, भीम पल्हवान, नरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
सेवा व्यावहारिक सत्संग का रूप है : ज्ञानानंद महाराज
फोटो: 23
करनाल। करनाल व्यापार मंडल की ओर से रविवार को श्री कृष्ण गोशाला में आयोजित कंबल वितरण समारोह का महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कंबल बांटकर शुभारंभ किया।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने विश्व ध्यान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा जब की जाती है, तो यह सोच कर करनी चाहिए कि सेवा करना किसी पर एहसान नहीं होता। सेवा कर्तव्य की पहचान होती है। किसी को कुछ देकर हम किसी पर एहसान नहीं करते। यह मान कर चलें कि सेवा ही सच्ची सद्भावना व समरसता है। सेवा व्यावहारिक सत्संग का रूप है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद को समय के अनुसार कुछ भेंट करना बहुत बड़ी सेवा है। सेवा करने वाले व्यक्ति को लाभ संतुष्टि के रूप में मिलता है। भगवान ने समर्थ दिया है उसका सदुपयोग सेवा के रूप में करे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेंद्र बांभा ने बताया कि इस दौरान एक हजार लोगों को कंबल बांटे गए। व्यापक स्तर पर इस प्रकार के सामाजिक कार्य समय-समय पर किए जाते हैं। मंडल के प्रवक्ता किशोर नागपाल ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथिगणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में यह सेवा कार्य करने का अवसर मिला है। भाजपा जिला प्रधान प्रवीण लाठर, भाजपा नेता बृज गुप्ता, श्री कृष्ण गोशाला के प्रधान सुनील गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. एसके गोयल, महासचिव राम कुमार गुप्ता, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के चेयरमैन संजय बठला, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा, रवि चौधरी, सन्नी मेहता, राकेश खन्ना, प्रदीप बंसल, मनोज अरोड़ा, आरएल शर्मा, राम कुमार गुप्ता, संजय बत्तरा और विवेक अग्रवाल के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
-
भजन गाकर किया भोले का गुणगान
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 में रविवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में वीना सेठ ने ‘मेरे भोले भंडारी बड़े भोले भाले हैं, राम मंदिर में जो आते हैं और सबको गले लगाते हैं’ भजन गाकर सभी को भावविभाेर कर दिया। अनु खट्टर ने ‘तेरा नाम लेकर लाडली जीवन संवर गया है, मुझ जैसे खोटे सिक्के को डॉलर बना दिया है’ भजन गाकर भगवान की महिमा का गुणगान किया। राजकुमार राजू, सुशील मदान ने भी बाबा की महिमा का गुणगान किया। पंडित अनिल द्विवेदी ने श्रद्धालु दिनेश पोपली, एकता पोपली, प्रेरणा और अन्य श्रद्धालुओं से भोले का पंचामृत स्नान कराया। वर्षा रानी, रोहित कुमार, सांची, रविंद्र बत्रा, सांई दास अरोड़ा, अशोक मदान, वेद दुआ, सर्वेश, संतोष आदि उपस्थित रहे। संवाद
-
तनाव दूर करने में सहायक सहज योग
105
करनाल। मॉडल टाउन स्थित बिरादरी भवन में रविवार को अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर लोगों को सहज योग ध्यान का अभ्यास करवाया गया। जिला आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अमित पुंज ने बताया कि व्यक्ति के अंदर आंतरिक परिवर्तन आता है, जिससे वह अधिक संतुलित, एकीकृत और शांत होता है। इससे तनाव, चिंता और नकारात्मकता दूर करने में सहायक है। डॉ. अमित ने बताया कि सहज में सह का अर्थ आपके साथ और ज का मतलब जन्मा से है। यानी कि वह योग जो आपके भीतर जन्मजात है। सहज योग ध्यान केंद्र से नरेश पवार, रोशन लाल, डॉ. सुमन कपिला, डॉ. अरविंद मलिक, गौरव, कृष्णा धीर ने साधकों को ध्यान का अभ्यास करवाया। जिला योग समन्वयक डॉ. राजपाल, आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
ध्यान देता है तनाव से मुक्ति : निर्मल दीदी
करनाल। वर्ल्ड मेडिटेशन डे के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी आश्रम सेक्टर-9 में आयोजित कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी बीके निर्मल दीदी ने ध्यान का महत्व बताते हुए कहा कि आज तक तो योग को ही ध्यान समझते थे। लेकिन जब परमात्मा ने सृष्टि पर आकर आत्माओं को यह योग सिखाया कि आत्मा को परमात्मा के साथ जुड़ना कैसे है। उससे पहले तो यह पता ही नहीं था। इसलिए जब यह विधि सिखाई गई, जब यह योग सिखाया गया तो तब दुनिया में भी जागृति आई है।
ब्रह्माकुमारीज में मेडिटेशन नि:शुल्क होता है। दुनिया में तो मेडिटेशन सिखाने की भी फीस लेते हैं, पर यहां भगवान के घर में जो ध्यान सिखाया जाता है, उस से तनाव मुक्त और खुशहाल जीवन की अनुभूति होती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें