फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एल्युमिनाई मीट में छात्राओंं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल में रविवार को एल्युमिनाई मीट का आयोजन हुआ। महर्षि दयानंद गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज दादूपुर रोडन की प्राचार्य डीएचईओ मेजर डॉ़ अनीता जून ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचीं पूर्व छात्राओं ने गीत, नृत्य, गजल और सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अनीता ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पूर्व छात्राओं ने बताया कि वह आज जो भी हैं वह इस संस्था की देन है। वह यहां आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय एल्युमिनाई सोसाइटी की इंचार्ज डॉ़ ममता ने कहा कि यह परंपरा पूर्व छात्र-छात्राओं को प्रेरित करती हैं जिससे वह संस्था के विकास में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर प्रो़ रमेश धीमान, डॉ़ सुनीता शर्मा, डॉ़ निशा खन्ना आदि मौजूद रहे। अल्युमिनियम मीट का आयोजन प्राचार्य डॉ़ विवेक रंगा के दिशा निर्देशन में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें