फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से मचाया धमाल

Fri, 06 Dec 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान दृश्यकला, नृत्यकला, थिएटर और संगीत विधा में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से धमाल मचाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह और प्रधानाचार्य पवन जिंदल ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर कोई न कोई कला अवश्य छिपी होती है जिसको बाहर निकालने का काम शिक्षक का होता है। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जिंदल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। सभी विद्यार्थियों को बेहिचक पाठ्य सहगामी कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। संस्कृत प्रवक्ता एवं कवि भारत भूषण, इतिहास प्रवक्ता सुनील कुमार, किरणजीत कौर, संदीप सैनी, अनुराधा व निर्मल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर अध्यापक देवेंद्र कुमार, सुनील ढुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें