फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कॉल कर परीक्षा का तनाव कम कर सकेंगे विद्यार्थी

Thu, 08 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। परीक्षा के तनाव से जूझ रहे छात्रों पर ध्यान देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक निःशुल्क समाधान सेवा शुरू की है। सीबीएसई ने बुधवार से साइको-सोशल काउंसलिंग सपोर्ट सेवा की शुरुआत की है ताकि 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली थ्योरी परीक्षाओं में आत्मविश्वास, मानसिक संतुलन और स्पष्ट सोच के साथ शामिल हो सकें। यह सुविधा 1 जून 2026 तक चलेगी। बोर्ड ने छात्रों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे इस परीक्षा सत्र के दौरान इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


सीबीएसई ने छात्रों के लिए 24 घंटे टोल-फ्री आईवीआरएस सेवा (1800-11-8004) शुरू की है। इस नंबर पर कॉल कर छात्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा तनाव से निपटने के उपाय, समय प्रबंधन और पढ़ाई की रणनीतियां, बार-बार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब, सीबीएसई से जुड़े महत्वपूर्ण संपर्क विवरण जैसी उपयोगी जानकारियां किसी भी समय मिल सकेंगी।
विज्ञापन


विशेषज्ञों से सीधे बात करने का अवसर
इसके साथ ही सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक टेली-काउंसलिंग सेवा भी उपलब्ध रहेगी। इस सेवा में 73 प्रशिक्षित विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनमें सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्राचार्य, काउंसलर, स्पेशल एजुकेटर, योग्य मनोवैज्ञानिक शामिल हैं। इनमें से 61 काउंसलर भारत से जबकि 12 काउंसलर नेपाल, जापान, कतर, ओमान और यूएई में स्थित हैं, जो स्वैच्छिक आधार पर छात्रों और अभिभावकों को मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन



सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर छात्रों के लिए डिजिटल रिसोर्सेज भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें तनाव प्रबंधन, प्रभावी अध्ययन तकनीक, भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़े कंटेंट शामिल हैं, जिन्हें सरल और आकर्षक तरीके से तैयार किया गया है।
डॉ. राजन लांबा, जिला समन्वयक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें