फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ओपन काउंसिलिंग में दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पीजी यानी स्नातकोत्तर की रिक्त सीटों पर अब ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला दिया जा रहा है। वीरवार को जिले भर के कॉलेजों में पहली ओपन काउंसिलिंग हुई। इस दौरान कई विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंचे। ऐसे में जिन विद्यार्थियों का मेधा सूची यानी मेरिट लिस्ट में नाम आया था, उन्होंने देर रात तक ऑनलाइन फीस जमा कराकर दाखिला लिया। ओपन काउंसिलिंग रोजाना कॉलेजों में आयोजित की जाएगी। लेकिन यह कब तक चलेगी, इसकी अंतिम तिथि की घोषणा अभी निदेशालय की ओर से नहीं की गई है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि जिले के 11 कॉलेजों में पीजी कोर्स हैं। यहां की आधे से ज्यादा सीटें अभी तक रिक्त हैं। विभिन्न कॉलेजों से मिली जानकारी के अनुसार, किसी संस्थान में 40 तो कहीं 45 प्रतिशत सीट पर ही अभी तक दाखिला हो पाया है। ऐसे में अब कॉलेजों की ओर से रिक्त सीटें भरने के लिए दाखिला प्रक्रिया चलाई जाएगी। विदित हो कि निदेशालय की ओर से इस बार कॉलेजों में पीजी की दाखिला प्रक्रिया एक ही चरण में आयोजित की गई थी। पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान ने बताया कि कई विद्यार्थियों ने फीस जमा कराकर दाखिला लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें