पूंडरी। राज्य स्तरीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में एंग्लो संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी की छात्रा तनीषा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। प्रधानाचार्या गीता केश्वर ने बताया कि उनके विद्यालय की छात्रा तनीषा जो कि अंडर-17 वॉलीबॉल टीम की कप्तान रही। उनके मार्गदर्शन में टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुदेश बंसल ने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित व पीटीआई मनीषा को भी बधाई दी। संवाद