निसिंग।
मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ऋषिका ने जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार में प्रथम स्थान हासिल किया। शनिवार को छात्रा ऋषिका को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को जिला स्तर पर विज्ञान सेमिनार में जिलाभर के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्रा कशिश को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर करनाल के मंगल सैन ऑडिटोरियम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व प्रदेश शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने निसिंग प्रस्ताव लेखन में जिला स्तर पर प्रथम आने पर सम्मानित किया। संवाद