फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसान की हत्या का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
138....हत्या का आरोपी।
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल।
गांव मोरमाजरा में खेत में ट्यूबवेल के कमरे के बाहर बैठे किसान दल सिंह (52) के सिर में रॉड मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मोनू उर्फ मोहित को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को रविवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कहासुनी होने पर गुस्से में आकर उसने वार कर दिया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने रॉड भी बरामद कर ली है। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिवार को सौंप दिया। मूनक थाना के प्रभारी बृजपाल ने बताया कि आरोपी को देर रात गांव के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार की दोपहर को वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। मृतक के भतीजे अमरजीत की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें