फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्र संख्या घटी, रिकॉर्ड रहा परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। वर्ष 2024 शिक्षा के क्षेत्र में जिले के लिए पिछले वर्षों से खास रहा। इस दौरान शिक्षा गुणवत्ता में सुधार को लेकर कई गतिविधियां हुई। लिहाजा बोर्ड परीक्षा परिणाम भी अब तक का सर्वाधिक रहा।
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम पिछले दस वर्षों में इस बार रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। वहीं निराशा इस बात से है कि यह साल चुनावी वर्ष होने के कारण शिक्षा क्षेत्र में संसाधनों का कोई खास इजाफा नहीं हो पाया। न तो नए भवन बने और न ही कोई स्कूल अपग्रेड हुआ। छात्र संख्या भी पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस बार घटी है।
विज्ञापन

कॉलेजों और आईटीआई की स्थिति इस मामले में स्कूलों से ज्यादा खराब रही है। क्योंकि बार-बार दाखिले की अंतिम तिथि उच्चतर शिक्षा निदेशालय और तकनीकी शिक्षा निदेशालय को बढ़ानी पड़ी मगर यह भी बेअसर रही। ग्रामीण क्षेत्र के संस्थानों में आधी सीटें रिक्त हैं। हालांकि उपलब्धि के तौर पर गांव नलवी खुर्द में नई आईटीआई शुरू हुई है। यहां के विद्यार्थियों को इसका लाभ भविष्य में जरूर मिलेगा।
इसके अलावा स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा व्यवस्था में देखें तो इग्नू में पांच नए कोर्स संचालित हुए। शहर के अलग-अलग कॉलेजों में भी यूजी और पीजी के तीन नए कोर्स आए। इसके अलावा जिले के कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई में भी पहली बार नई शिक्षा नीति लागू की गई है।
विज्ञापन

ऐसे में कॉलेज विद्यार्थी नए तरीके से पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल स्तर पर शिक्षा गुणवत्ता को लेकर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, सुपर-100, मिशन बुनियाद, एफएलएन, दीक्षा आदि कई गतिविधियों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें